
Vidya Dadati Vinayam Sloka Meaning in Hindi Anuvaad | ChildArticle
विद्या ददाति विनयम श्लोक हमें मोक्ष का मार्ग बताता है कि हम कैसे विद्या के जरिये मोक्ष प्राप्त कर सकते है? इस श्लोक का संस्कृत में पूरा श्लोक निचे दिया गया है. विद्या ददाति विनयम श्लोक का हिंदी अनुवाद भी निचे दिया गया है.
Vidya Dadati Vinayam Sloka Sanskrit Transcript
विद्या ददाति विनयं विनयाद् याति पात्रताम्।
पात्रत्वाद् धनमाप्नोति धनाद्धर्मं ततः सुखम्॥
Vidya Dadati Vinayam Sloka Meaning in Hindi
हिंदी अनुवाद
Hindi Translation: विद्या विनय देती है, विनय से पात्रता, पात्रता से धन,
धन से धर्म, और धर्म से सुख प्राप्त होता है
मनुष्य के लिए विद्या यानि ज्ञान उतना ही आवश्यक है जितना खाना पीना व् श्वास लेना।
जिस तरह हम अन्न, पानी और हवा के बगैर जी नहीं सकते उसी प्रकार बिना ज्ञान के जीवन मृत्यु समान है।
विद्या से ही मनुष्य में मनुष्यता आती है और मनुष्य की पहचान व्यक्ति के चरित्र से होती है।
अच्छा चरित्र मानव को आगे बढ़ाता है, दुसरो से जोड़ता है। लोग उसे पसंद करते है। उसे गुणवान बनाते है।
गुणवान व्यक्ति सभी जगह समान्नित होता है। खुद भी सुखी रहता है और दुसरो को भी सुखी रखता है।
निष्कर्ष
इस श्लोक का निष्कर्ष यह है कि
जीवन में सुख का आधार विद्या है। अतः मन लगाकर, अनुशासित रहकर विद्या ग्रहण करना चाहिए।

